रायपुर

Brijmohan Agrawal : संसद की विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल की एंट्री…! संसद की विशेषाधिकार समिति में की नियुक्ति

रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता वाली समिति में शामिल हुए

रायपुर/नई दिल्ली, 03 मार्च। Brijmohan Agrawal : रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता Brijmohan Agrawal को संसद की अत्यंत महत्वपूर्ण विशेषाधिकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संसदीय मर्यादाओं के प्रति प्रतिबद्धता और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका का प्रमाण मानी जा रही है। समिति के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Ravi Shankar Prasad को दायित्व सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में समिति संसद की गरिमा और सदस्यों के विशेषाधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेगी।

क्या है विशेषाधिकार समिति की भूमिका?

संसद की विशेषाधिकार समिति का मुख्य कार्य लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को प्राप्त विशेषाधिकारों की रक्षा करना है। यदि किसी सदस्य के विशेषाधिकार का हनन होता है तो समिति उसकी जांच कर रिपोर्ट और अनुशंसाएं प्रस्तुत करती है। लोकतंत्र की मजबूती और संसद की प्रतिष्ठा बनाए रखने में यह समिति महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है।

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण

Brijmohan Agrawal की यह नियुक्ति रायपुर लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताई जा रही है। वे पूर्व में राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के साथ संसद में भी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर सांसद अग्रवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ समिति की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button