BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

KORBA BREAKING: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, आरआई से नायब तहसीलदार बने खेलन और धाकड़े… प्रमोशन के साथ पोस्टिंग आदेश जारी

कोरबा। Transfer Posting Order जिले के राजस्व महकमे में अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राजस्व निरीक्षक (आरआई) पद पर पदस्थ खेलन और धाकड़े को पदोन्नत कर नायब तहसीलदार बना दिया गया है। विभागीय आदेश जारी होते ही दफ्तरों में हलचल तेज हो गई है।

 

जारी आदेश के मुताबिक दोनों अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नई पदस्थापना भी दी गई है। इससे पहले लंबे समय से पदोन्नति की चर्चा चल रही थी, जिस पर अब मुहर लग गई है।
नायब तहसीलदार का पद राजस्व प्रशासन में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। भूमि संबंधी प्रकरण, नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व मामलों की जिम्मेदारी इसी पद के तहत आती है। ऐसे में यह पदोन्नति प्रशासनिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार अन्य पदोन्नतियों और तबादलों की सूची भी जल्द सामने आ सकती है। फिलहाल खेलन और धाकड़े के प्रमोशन आदेश ने विभागीय हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

 

पढ़ें आदेश

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button