छत्तीसगढ़

CG Budget : छत्तीसगढ़ बजट 2026-27…! 1,72,000 करोड़ रुपये के बजट से राज्य के विकास को नई दिशा…मेट्रो रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और बस्तर के लिए बड़े ऐलान

छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषणाओं के साथ किया विकास का रोडमैप पेश

रायपुर, 24 फरवरी। CG Budget : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया, जिसमें 1,72,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस बजट के तहत राज्य की समग्र विकास योजनाओं, किसानों, युवाओं, महिलाओं, और विशेषकर बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। साथ ही, मेट्रो रेल परियोजना, बस्तर मुख्यमंत्री बस योजना, राज्य के एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने और स्टेट कैपिटल रीजन जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए भी भारी निवेश का ऐलान किया गया है। इस बजट से छत्तीसगढ़ के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

1. शिक्षा क्षेत्र में

  • मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • रायपुर परीक्षा केंद्र के लिए 25 करोड़ रुपये।
  • महतारी वंदन योजना के लिए 82 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • मितानिन कल्याण योजना के लिए 350 करोड़ रुपये।
  • होम्योपैथी कॉलेज रायपुर में खोला जाएगा।

2. स्वास्थ्य क्षेत्र में

  • कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज।
  • रायपुर में होम्योपैथी कॉलेज खोला जाएगा।
  • बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी।
  • जगदलपुर में स्वास्थ्य सुविधा विस्तार के लिए 50 करोड़ का प्रावधान।

3. कृषि और किसानों के लिए

  • किसानों को बिना ब्याज में पैसा देने के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • बस्तर मुख्यमंत्री बस योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान।

4. महिला कल्याण और सामाजिक क्षेत्र में

  • महिलाओं के लिए महतारी सदन के लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • बस्तर में 250 महतारी सदन के निर्माण के लिए 75 करोड़ का प्रावधान।

5. बस्तर और सरगुजा के लिए विशेष घोषणाएं

  • बस्तर के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • बस्तर-सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती।
  • अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी।
  • इंद्रावती बैराज के लिए 68 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • बस्तर में 68 किलोमीटर नहर निर्माण कराया जाएगा।
  • बस्तर प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान।

6. सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में

  • मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • 36 सड़कों का निर्माण होगा, इसके लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • बस्तर-सरगुजा में रोड नेटवर्क की कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा।
  • स्टेट कैपिटल रीजन के लिए 68 करोड़ रुपये का प्रावधान।

7. एयर कनेक्टिविटी में सुधार

  • राज्य के तीन एयरपोर्ट (बिलासपुर, जगदलपुर, और अंबिकापुर) के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान।
  • बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर से रेग्युलर फ्लाइट सेवा शुरू होगी।

8. मेट्रो रेल परियोजना

  • मेट्रो रेल परियोजना के लिए 9450 करोड़ रुपये का प्रावधान।

9. इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के लिए

  • इंद्रावती बैराज बनाने के लिए 68 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • रायपुर में होम स्टे के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान।

10. अन्य विकास कार्य

  • दुर्तगामी योजना शुरू की जाएगी।
  • बस्तर मुख्यमंत्री बस योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • निवेश अनुदान के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button