Jharsuguda Police Accident:Accident . ट्रक ने PCR वैन को मारी टक्कर, हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत, तीन गंभीर

News Power Zone
2 Min Read

Jharsuguda Police Accident: झारसुगुड़ा। Odisha Accident: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तड़के उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना झारसुगुड़ा सदर थाना के सामने हुई।

Jharsuguda Police Accident: 5 पुलिसकर्मियों की मौत

जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस वाहन नियमित ड्यूटी पर था और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एपीआर जवान काशीराम भोई और देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Jharsuguda Police Accident: तीन जवानों की हालत गंभीर

 

दुर्घटना में दो एपीआर जवान और एक सार्जेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों को तुरंत ओडिशा के झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Share This Article