
CG News: रायपुर/कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर से नक्सली आंतक के खात्मा और झीरम घाटी में शहीद कांग्रेस नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जवान नक्सलियों का सफाया कर शहीद नेताओं को सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त होने के बाद वे स्वयं झीरम घाटी जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
CG News: गृहमंत्री ने कहा कि झीरम घाटी में शहीद नेता केवल किसी एक दल के नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पांच साल की अपनी सरकार में कुछ नहीं किया, सिर्फ षड्यंत्र करते रहे हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे इसमें भी यदि कांग्रेस के कुछ लोगों को लगता है की ये राजनीति है तो धिक्कार है उन पर…।
CG News: गृहमंत्री ने नक्सलवाद के मुद्दे पर कहा कि एक समय देश का लगभग 80 प्रतिशत नक्सल प्रभाव छत्तीसगढ़ में था, लेकिन अब स्थिति तेजी से बदली है। उन्होंने दावा किया कि बचे हुए नक्सली भी तय समयसीमा के भीतर समाप्त कर दिए जाएंगे और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त किया जाएगा।
CG News: उन्होंने झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को याद करते हुए कहा कि जवानों की कार्रवाई ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा, मैं कई बार रात में वहां से गुजरता हूं तो उन्हें याद करता हूं। एक बार स्मारक पर रुककर प्रणाम किया और मन ही मन संकल्प लिया कि जिस दिन नक्सलवाद खत्म होगा, उस दिन फिर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दूंगा।



