कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा में जमीन संग्राम: ननकीराम कंवर सड़क पर, महापौर के वार्ड में प्रशासन पर गंभीर आरोप

कोरबा। कोरबा में जमीन विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने महापौर संजू देवी राजपूत के वार्ड राताखार में ग्रामीणों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद प्रशासन ने सीमांकन किए बिना कब्जा खाली करने के नोटिस जारी कर दिए हैं।

मामला नगर निगम क्षेत्र राताखार के खसरा नंबर 74/1 से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान यहां लोगों को जमीन का पट्टा दिया गया था। इस पर बिलासपुर उच्च न्यायालय ने स्थल जांच और सीमांकन के आदेश दिए थे।

श्री कंवर का कहना है कि जांच और सीमांकन से पहले ही तहसीलदार द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने राजस्व अधिकारियों और पटवारी पर दस्तावेजों में कथित हेराफेरी का भी आरोप लगाया है। तहसीलदार के पत्र क्रमांक 88/तह./वा.2026 दिनांक 16-01-2026 में खसरा 55/1 से अतिक्रमण हटाने का जिक्र है, जबकि 74/1 का सीमांकन अब तक नहीं हुआ।
पूर्व गृहमंत्री ने इसे न्यायालय की अवमानना बताते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्य सचिव और राजस्व सचिव को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। वहीं, पट्टाधारी ग्रामीणों में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर नाराजगी और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button