रायपुर
Love Affair Theory : युवती का सड़ा-गला शव…प्रेम प्रसंग की बात आई सामने…गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
हत्या की आशंका
राजिम, 14 फरवरी। Love Affair Theory : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में एक युवती का शव सड़ी-गली अवस्था में नहर किनारे झाड़ियों में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
यह घटना श्यामनगर-देवरी मार्ग के पास की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह उस स्थान पर बदबू आने के बाद जांच की, तो नहर किनारे झाड़ियों में युवती का शव पड़ा हुआ मिला।
प्रारंभिक जांच में शव की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में हुई है। चंचल साहू 30 जनवरी से लापता थी और परिजनों ने टिकरापारा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार के मुताबिक, युवती करीब 14 दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से चली गई थी, जिसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया था।



