Pali Mahotsav : पाली महोत्सव 2026 का भव्य आगाज…! उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

News Power Zone
3 Min Read
Pali Mahotsav

कोरबा, 14 फरवरी। Pali Mahotsav : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 15 और 16 फरवरी को ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का संगम प्रस्तुत करना है। जिला प्रशासन ने इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

15 फरवरी को शाम 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में शिव आरती और दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पाली महोत्सव के शुभारंभ समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल व युवा कल्याण मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। समारोह में सांसद कोरबा ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल तथा ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच गिरजा सत्यनारायण पैंकरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायकों मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल और सलमान अली की सुरमयी शामों का आयोजन होगा। साथ ही छत्तीसगढ़ी कलाकार दीपक साहू और ऋषिराज पांडेय अपनी लोक कला का प्रदर्शन करेंगे। कठपुतली नृत्य भी इस कार्यक्रम का अहम आकर्षण होगा। युवाओं के उत्साह को प्रोत्साहित करने के लिए 15 फरवरी को एक साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

16 फरवरी को समापन समारोह 

16 फरवरी को महोत्सव का समापन शाम 7 बजे होगा। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली अजय जायसवाल और सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैंकरा शामिल होंगे।

समापन संध्या में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक अनुज शर्मा और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अपने भव्य गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। साथ ही सितार वादन द्वारा लवली शर्मा, स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और कठपुतली नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

पाली महोत्सव 2026 धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का शानदार उत्सव साबित होगा, जिसमें क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को यादगार बनाएंगे।

TAGGED:
Share This Article