छत्तीसगढ़

Sex Racket Busted : छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…! गृहमंत्री के क्षेत्र में मचा हड़कंप

मकान के भीतर दो कपल और एक स्कूली छात्रा मिली

कवर्धा , 06 फरवरी। Sex Racket Busted : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अवैध गतिविधियों का मामला सामने आया है। गृहमंत्री के क्षेत्र में सेक्स रैकेट के खुलासे से हड़कंप मच गया है। कवर्धा शहर के मजगांव रोड स्थित महामाया पैलेस के नाम से संचालित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मकान संचालक अमिताभ नामदेव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मोहल्लेवासियों की लगातार शिकायतों के बाद की गई। स्थानीय लोगों का आरोप था कि मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और बिना किसी वैध दस्तावेज के बाहरी लोगों को कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे। शिकायतों की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले गोपनीय निगरानी की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद छापेमारी का फैसला लिया।

मकान के भीतर दो कपल और एक स्कूली छात्रा मिली

छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के भीतर दो कपल और एक स्कूली छात्रा मिली, जो स्कूल ड्रेस में थी और संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। इस दृश्य ने पुलिस अधिकारियों को भी चौंका दिया। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए छात्रा को सुरक्षित संरक्षण में लिया और संबंधित कानूनी प्रक्रिया तत्काल शुरू की।

पुलिस का कहना है कि मकान संचालक द्वारा बिना पहचान पत्र और वैध दस्तावेजों के कमरे किराए पर दिए जा रहे थे, जो कानूनन अपराध है। इसके अलावा मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिसे जब्त कर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित हो रहा था।

मोहल्लेवासियों के अनुसार, देर रात तक संदिग्ध लोगों की आवाजाही बनी रहती थी, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था। कई बार आपत्ति जताने के बावजूद जब स्थिति नहीं सुधरी, तो अंततः पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

कवर्धा पुलिस ने आरोपी अमिताभ नामदेव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और क्या यह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button