Knife Attack : कोरबा ब्रेकिंग…! युवक ने युवती के गले में चाकू से किया वार…खुद भी किया आत्महत्या…युवती गंभीर…यहां देखें VIDEO

News Power Zone
2 Min Read
Knife Attack
कोरबा, 06 फरवरी। Knife Attack : कोरबा से एक सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग से जुड़े इस मामले में एक युवक ने पहले युवती के गले पर चाकू से हमला किया और फिर उसी चाकू से खुद के गले में वार कर लिया। घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती घर से भागकर बाइक से बिलासपुर से कोरबा पहुंचे थे। उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के नीचे दोनों खून से लथपथ मिले। युवक ने युवती के गले में चाकू से वार किया और उसे मृत समझकर अपने गले में वार कर लिया। घायल युवती ने किसी तरह 112 पर कॉल करके मदद मांगी और अपने परिजनों को वीडियो कॉल के जरिए लोकेशन भेजी। मौके पर पहुंची 112 टीम ने दोनों को जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा लाया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। युवती की पहचान (Knife Attack) निशा उर्फ प्रतीक्षा, उम्र 22 वर्ष, निवासी कश्यप कॉलोनी बिलासपुर के रूप में हुई है। मृतक युवक शुभम नायडू, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिलासपुर बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था और दोनों कल रात से लापता थे। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है।
TAGGED:
Share This Article