BreakingFeaturedकोरबापुलिस

KORBA BREAKING: IG के कड़े निर्देशों के बीच पाली थानेदार विवादों में..डर और दहशत बनाम कारवाई या आंदोलन, 15 दिन का अल्टीमेटम SP को…

कोरबा। जिले में पुलिस सुधार और जवाबदेही की बातें अभी थमी भी नहीं थीं कि पाली थाना प्रभारी पर गंभीर आरोपों वाला एक पत्र सामने आ गया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ने पाली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव पर अवैध वसूली और ग्रामीणों को डराने-धमकाने का सनसनीखेज़ आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पाली थाने से हटाने की मांग की है।

 

यह पत्र सीधे पुलिस अधीक्षक कोरबा को शिकायत भेजा गया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में शराब और अन्य अवैध गतिविधियों के नाम पर जबरन वसूली की जा रही है। ग्रामीणों से कार्रवाई के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं, जिससे गांवों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश फैल रहा है।

 

गांव में उबाल, पुलिस की छवि पर सवाल

शिकायत में साफ कहा गया है कि थाना प्रभारी की कार्यशैली के कारण आम लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस की छवि को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

15 दिन का अल्टीमेटम

मामले को और गंभीर बनाते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस शिकायत पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

सवाल कई, जवाब बाकी

खास बात यह है कि यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब हाल ही में IG बिलासपुर रेंज ने कोरबा में थानेदारों को सख्त संदेश दिया था कि अब लापरवाही और मनमानी नहीं चलेगी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या पाली थाना प्रभारी पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी या मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा।अब सबकी निगाहें पुलिस अधीक्षक पर टिकी हैं। कार्रवाई होगी या आंदोलन, इसका जवाब अगले 15 दिन में मिल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button