Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

BREAKING NEWS: मेडिकल उपकरण घोटाला: ईडी ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के पार्टनर शशांक चोपड़ा को किया गिरफ्तार

BREAKING NEWS रायपुर। मेडिकल उपकरण और रिएजेंट खरीदी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के पार्टनर शशांक चोपड़ा को 14 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है।

आरोपी को 15 जनवरी को विशेष PMLA कोर्ट रायपुर में पेश किया गया, जहां अदालत ने ईडी को 19 जनवरी तक चार दिन की रिमांड दी है। जांच में खुलासा हुआ है कि टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर कर मेडिकल उपकरण और रिएजेंट कई गुना ज्यादा कीमत पर सप्लाई किए गए। इस घोटाले से राज्य सरकार को भारी नुकसान हुआ, जबकि आरोपियों ने करोड़ों की अवैध कमाई की।

ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि अपराध की आय को कई फर्जी कंपनियों के जरिए घुमाया गया और बड़ी रकम नकद निकालकर रिश्वत व संपत्ति खरीदने में इस्तेमाल की गई।

इससे पहले ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर 43 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त और फ्रीज की थी। अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी हाथ लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button