Bemetara Collectorate : बेमेतरा कलेक्टोरेट में हड़कंप…! युवक ने खुद पर पेट्रोल डाला…यहां देखें VIDEO
बकाया भुगतान नहीं करने पर उठाया आत्मघाती कदम
बेमेतरा, 07 जनवरी। Bemetara Collectorate : जिला मुख्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने कलेक्टर कार्यालय के सामने आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात सुरक्षा जवानों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उसके हाथ से माचिस छीन ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बकाया भुगतान नहीं करने पर उठाया आत्मघाती कदम
आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की पहचान आरिफ बाठिया के रूप में हुई है। युवक का आरोप है कि उसने कृषि विभाग के कार्यालय भवन निर्माण कार्य में काम किया था, लेकिन काम पूरा होने के लगभग एक साल बाद भी उसे उसकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसी आर्थिक परेशानी और मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाने की कोशिश की।
आरिफ बाठिया ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर प्रताड़ना और भुगतान में जानबूझकर देरी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और युवक को समझाइश देकर शांत कराया गया।
फिलहाल युवक आरिफ बाठिया को सुरक्षाकर्मियों द्वारा सुरक्षित काबू में लेकर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है और कृषि विभाग से संबंधित भुगतान प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। स्थिति नियंत्रण में है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।



