Featuredछत्तीसगढ़देशराजनीति

CG News: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नव वर्ष की दीं शुभकामनाएं

CG News: नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाक़ात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं तथा विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम से छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन ने नई ऊंचाइयां प्राप्त की हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक विजय उनके प्रेरक एवं परिणामदायी नेतृत्व का प्रमाण है।

CG News: मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के ऊर्जावान नेतृत्व और संगठनात्मक दक्षता के बल पर भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर राष्ट्र सेवा के पथ पर नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगी।

CG News: केंद्रीय खेल मंत्री से भी मुलाकात

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

CG News: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में खेलों को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button