छत्तीसगढ़

CG Lok Parb : छत्तीसगढ़ में छेरछेरा की धूम…! मुख्यमंत्री साय ने VIDEO जारी कर दी शुभकामनाएं…यहां सुनें सीएम का संदेश

खुशहाली और समृद्धि से भरा हो आपका जीव

रायपुर, 03 जनवरी। CG Lok Parb : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार धान की सुरक्षा और कृषि समृद्धि का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा, छेरछेरा माई कोठी के धान ला हेर हेरा…भगवान से मेरी प्रार्थना है कि आप सबके धान की कोठी भरी रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों को दान-पुण्य और लोक परब के इस अवसर पर गाढ़ा बधाई और शुभकामनाएँ दी। छेरछेरा छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण लोक पर्व और तिहार है, जिसमें कृषि, दान और सामूहिक उत्सव का महत्व होता है। यह पर्व विशेष रूप से धान की सुरक्षा और किसानों की खुशहाली के लिए मनाया जाता है। मुख्यमंत्री के संदेश से प्रदेश में त्योहार की खुशी और सांस्कृतिक गौरव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button