छत्तीसगढ़

Naxal Surrender : 37 लाख इनामी 11 माओवादी कैडरों ने किया सरेंडर…नारायणपुर SP के समक्ष किया आत्मसमर्पण

माओवादी को 50,000 रुपये का प्रोत्साहन राशि

नारायणपुर, 17 दिसंबर। Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। नारायणपुर जिले में ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान के तहत 11 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए मुख्यधारा में वापसी की है। आत्मसमर्पण करने वालों में 6 पुरुष और 5 महिला माओवादी शामिल हैं, जिन पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी माओवादियों ने नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वाले कैडरों में 3 मिलिट्री कम्पनी सदस्य, 1 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 7 पीएम (पार्टी मेंबर) शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगातार चल रहे पुनर्वास और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर माओवादियों ने आत्मसमर्पण का फैसला लिया है। सरकार की नीति के तहत आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में अब तक नारायणपुर जिले में कुल 298 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जो क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।    

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button