Supplementary Budget : वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 35 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट…! वित्तमंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान

News Power Zone
1 Min Read
Supplementary Budget
रायपुर, 15 दिसंबर। Supplementary Budget : वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट में कुल 35 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो अब तक का सबसे बड़ा प्रथम अनुपूरक बजट बताया जा रहा है। इससे पहले पिछले वर्ष जुलाई में सरकार ने 7 हजार 329 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था। बताया गया है कि इस बार के अनुपूरक बजट के माध्यम से सरकार ने विभिन्न विभागों को बड़ी धनराशि आवंटित की है। गौरतलब है कि सरकार ने बीते मानसून सत्र में कोई अनुपूरक बजट पेश नहीं किया था। वहीं, पिछले बजट सत्र में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने 1.65 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया था।अनुपूरक बजट पर विधानसभा में चर्चा के बाद इसे मंगलवार को पारित किया जाएगा। hindi_new_budget_Budget-2025-2026_BD
Share This Article