Raipur City News: उड़ान नहीं भर पाई नागपुर, इंदौर-गोवा IndiGo फ्लाइट, माना एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

News Power Zone
2 Min Read

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पर इंडिगो की सारी फ्लाइट देरी से चलने या कैंसिल होने पर यात्रियों का हंगामा जारी है। समाचार लिखेज जानें तक गुरुवार दोपहर की फ्लाइट अब तक उड़ान नहीं भर पाई। इंडिगो फ्लाइट से नागपुर, इंदौर-गोवा, बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई, कोलकता जाने वाले यात्री अब तक एयरपोर्ट पर ही फ्लाइट का इंतजार करते फंसे हुए हैं।

Raipur City News: बता दें कि रायपुर से इंडिगो एयरलाइंस की इंदौर, हैदराबाद, दिल्ली, अहमदाबाद और पुणे-गोवा कनेक्टिंग फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं। वहीं, कोलकाता-रायपुर फ्लाइट आज रद्द हो गई है। इससे पहले 3 दिसंबर को भी रायपुर से मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ाने भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट डिले हो गई थी।

 

Raipur City News: इंडिगो की 150 से ज्यादा फ्लाइट रद्द

 

इंडिगो एयरलाइंस में क्रू मेंबर की कमी के कारण कई फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक 4 दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस की 150 से ज्यादा उड़ानों को रद्द किया गया है। बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस रोजाना 22 हजार से ज्यादा विमानों को ऑपरेट करता है। इस संकट के लिए इंडिगो ने इस परेशानी के लिए यात्रियों से माफी मांगी है। साथ ही यात्रियों से अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने का आग्रह किया है।

Share This Article