छत्तीसगढ़

Foreign Act : SIR प्रोसेस पर डिप्टी CM की सख्ती…! 2003 में बिना ब्लड-रिलेशन दर्ज हुए नामों पर होगी फॉरेन एक्ट में कार्रवाई…Video

संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी

रायपुर, 29 नवंबर। Foreign Act : मतदाता सूचना विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान प्रशासन ने संभावित फर्जी प्रविष्टियों और संदिग्ध नाम जोड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। अधिकारी विजय शर्मा ने साफ कहा है कि, 2003 में जिन लोगों का ब्लड रिलेशन वाला कोई व्यक्ति ही मौजूद नहीं था, ऐसे नाम अब कैसे आ गए…इसकी पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि SIR प्रक्रिया में ऐसे संदिग्ध लोगों की पहचान होते ही फॉरेन एक्ट सहित कड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी प्रविष्टियों पर प्रशासन कड़ा रुख

Vijay Sharma ने कहा कि जिन व्यक्तियों के दस्तावेज़, ब्लड रिलेशन या पारिवारिक प्रमाण SIR में मेल नहीं खाते, और जिनकी मौजूदगी 2003 के रिकॉर्ड से प्रमाणित नहीं होती, उनकी गहन जांच की जाएगी। उन्होंने साफ कहा, ऐसे व्यक्तियों के चिन्हांकित होने पर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कड़ी कार्रवाई होगी। फॉरेन एक्ट लागू किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों को जेल भेजा जाएगा।

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

नकली डॉक्यूमेंट जमा करने, गलत पता या झूठी जानकारी देने, या ऐसे संदिग्ध नाम जो 2003 के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट से मेल नहीं खाते, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी

जिला प्रशासन ने ऐसे मामलों की पहचान के लिए विशेष टीम तैयार की है। संवेदनशील बूथों पर निगरानी बढ़ाई गई है और रिकॉर्ड की क्रॉस-जांच के निर्देश दिए गए हैं। यह चेतावनी साफ करती है कि SIR को लेकर प्रशासन किसी भी स्तर पर फर्जी प्रविष्टियों और गैरकानूनी दस्तावेज़ों को बर्दाश्त नहीं करेगा। जरूरत पड़ने पर फॉरेन एक्ट जैसे कठोर कानूनों का उपयोग भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button