रायपुर

Tennikoit Competition : टेनीकोइट प्रतियोगिता में यशोदा और अमिता बनीं विजेता…! अंतरक्षेत्रीय पॉवर कंपनीज टेनीकोइट स्पर्धा में रायपुर सेंट्रल की जीत

चुस्ती-फुर्ती और संतुलन की परीक्षा

रायपुर, 24 नवंबर। Tennikoit Competition : कोटा रेयानटर्फ मैदान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय पॉवर कंपनीज टेनीकोइट प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें रायपुर सेंट्रल की यशोदा रौतिया और अमिता बारा विजेता रहीं। उपविजेता रही रायपुर क्षेत्र की अलिश मेरी केरकेट्टा और ज्योति कंवर। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज क्रीड़ा एवं कला परिषद, रायपुर क्षेत्र द्वारा किया गया। इसमें कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, रायपुर ग्रामीण और रायपुर सेंट्रल क्षेत्र की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला रायपुर सेंट्रल और रायपुर क्षेत्र के बीच हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर रहे। उन्होंने कहा कि टेनीकोइट चुस्ती-फुर्ती और संतुलन का खेल है, जो शरीरिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर दक्षता में वृद्धि में सहायक है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता संजीव सिंह, छत्तीसगढ़ टेनीकोइट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा, निर्णायक बी जया लक्ष्मी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मंच संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल और आभार प्रदर्शन क्रीड़ा सचिव विनय चंद्राकर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button