देश
Bihar Elections 2025 : भैंस पर बैठकर नेता पहुंचे वोटिंग करने…अधिकारी हुआ मूर्छित…! मतदान केंद्रों के विविध नजारे
ग्रामीणों के बीच लोकतंत्र का अनोखा संदेश

सुबह 11 बजे तक राज्य भर में 27.65% मतदान दर्ज
पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। सुबह 11 बजे तक पूरे राज्य में 27.65 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। जिलों में सबसे ज्यादा मतदान सहरसा में हुआ, जबकि सबसे कम पटना में। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में तय होगी। प्रमुख उम्मीदवारों में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और नीतीश सरकार के 16 मंत्री शामिल हैं।ईवीएम खराबी के तनाव में पीओ हुआ मूर्छित
मुजफ्फरपुर के सरैया में बूथ संख्या 331 एक घंटा 10 मिनट विलंब से मतदान शुरू हुआ। ईवीएम खराब था, पूरा सेट बदला गया। उसके बाद पुनः परेशानी हुई इसी घबराहट में पीओ शशि शेखर मूर्छित होकर गिर गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। ईवीएम खराबी के तनाव को पीओ नहीं झेल पाया और मूर्छित होकर गिर गया।







