Passes Away : बड़ी खबर…! फायर सर्विसेज के DIG सुरेश कुमार ठाकुर का दुखद निधन…हार्ट अटैक से हुई मृत्यु

News Power Zone
2 Min Read
Passes Away
रायपुर, 01 नवंबर। Passes Away : राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल एवं फायर सर्विसेज के डीआईजी सुरेश कुमार ठाकुर का आकस्मिक निधन हो गया। वे गुरुवार सुबह रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में मृत पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हृदयाघात (हार्ट अटैक) से हुई है। बुधवार की रात भोजन कर वे सोए थे। सुबह देर तक नहीं उठने पर चौकीदार ने आवाज दी, जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर सुरेश कुमार ठाकुर अचेत अवस्था में बिस्तर पर मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेश कुमार ठाकुर दो माह पहले ही रायपुर जिले में पदस्थ हुए थे। इससे पहले वे बिलासपुर जिले में पदस्थ थे।

बालोद जिले के ग्राम तरौद में हुआ अंतिम संस्कार

उनका पैतृक गांव बालोद ब्लॉक का ग्राम तरौद है। शुक्रवार सुबह वहीं राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई से पूर्व पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।

दो माह का बचा था सेवाकाल

सुरेश कुमार ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत पीएससी परीक्षा के माध्यम से जिला सेनानी के पद पर की थी। वर्तमान में वे डीआईजी पद पर कार्यरत थे। आगामी 31 दिसंबर 2025 को उनकी सेवा निवृत्ति निर्धारित थी।

परिवार में अधिकारी बेटे-बहू और डॉक्टर बेटी

स्वर्गीय ठाकुर के पुत्र पंकज ठाकुर कोरबा जिले में डीएसपी हैं। पत्नी माधुरी सोम ठाकुर कोरबा जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि बेटी प्रतिभा रानी ठाकुर डॉक्टर हैं। राज्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
TAGGED:
Share This Article