Top Maoist Leader : बीजापुर से बड़ी खबर…! नक्सल संगठन का DVCM कमलू जल्द करेगा सरेंडर…सुरक्षा एजेंसियों की नजर

News Power Zone
1 Min Read
Top Maoist Leader
बीजापुर, 28 अक्टूबर। Top Maoist Leader : जिले के भैरमगढ़ इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाकपा (माओवादी) संगठन का शीर्ष नेता कमलू जल्द ही आत्मसमर्पण कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, कमलू लंबे समय से संगठन में डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेंबर) के पद पर सक्रिय रहा है और लगभग 25 से 30 वर्षों से माओवादी गतिविधियों में शामिल है। जानकारी के मुताबिक, कमलू ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है। यदि यह आत्मसमर्पण होता है, तो यह बीजापुर जिले में माओवादी मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मानी जाएगी। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में 210 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया था, जिनमें कई बड़े कमांडर भी शामिल थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए सरेंडर करने वालों का स्वागत किया था। इनमें बस्तर क्षेत्र के 140 और कांकेर के 60 नक्सलियों ने जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया था।
Share This Article