Featuredकोरबासामाजिक

Korba : छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला ने मारा यूटर्न… पहले की एफआईआर की मांग, अब कहा नहीं चाहिए कार्रवाई

कोरबा। कटघोरा निवासी पत्रकार अरविंद शर्मा और उनके सहयोगी अमरजीत शर्मा पर लगे छेड़छाड़ के गंभीर आरोप के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। आरोप लगाने वाली महिला ने अब कार्रवाई नहीं चाहने की अर्जी स्टांप पेपर पर लिखकर बांगो थाने में जमा की है।

यह मामला पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लालपुर का है, जहां भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने के बाद पत्रकारों पर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब महिला ने शपथ पत्र में कहा है कि शिकायत को बढ़ा-चढ़ाकर लिखा गया था और वह किसी भी कार्रवाई की मांग नहीं करती।

खबर सामने आने के बाद शाम को महिला का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने साफ कहा कि उसने कोई शिकायत नहीं की थी और घटना के समय कैंटीन में काम कर रही थी। बाद में पुलिस जांच के दौरान उसने स्वीकार किया कि आवेदन में लिखी कुछ बातें बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई थीं। शिकायत वापस लेने के बाद पत्रकारों को फिलहाल राहत मिली है।

क्या थी महिला की शिकायत

महिला ने 6 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि लालपुर बस स्टैंड में दोनों पत्रकारों ने गाड़ी से उतरकर छेड़छाड़ की कोशिश की थी। महिला ने बताया था कि आरोपियों ने गंदी हरकत की और जब उसने विरोध किया तो वे भाग निकले।

हालांकि अब महिला ने अपने नए बयान में कहा है कि घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था और वह किसी भी कानूनी कार्रवाई की इच्छुक नहीं है।

Related Articles

Back to top button