Bharatmala Project Scam: भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला, ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में दो एसडीएम सहित 10 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश, यहां देखें किसके किसके नाम

News Power Zone
1 Min Read

 

 

Bharatmala Project Scam: EOW charges 10 people, including 2 SDMs, in Bharatmala Project scam

Bharatmala Project Scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए भारत माला परियोजना के मुआवजा घोटाले प्रकरण के करीब साल भर बाद ईओडब्ल्यू-एसीबी ने विशेष कोर्ट में सोमवार को चालान पेश कर दिया। इस मामले में 10 आरोपी बनाए गए हैं। जांच एजेंसी ने जमीन कारोबारी हरमीत खनूजा समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया था जिन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इस प्रकरण पर दो एसडीएम समेत राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हैं।

Bharatmala Project Scam: चार्जशीट में एनएचएआई के चार अधिकारियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया गया कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट लीक लीक गई, और फिर एक जमीन के अलग-अलग टुकड़े कर अधिक मुआवजा लिया गया। इसमें जमीन कारोबारियों की मिली भगत रही है। मुआवजा वितरण में भी गड़बड़ी की गई, और अपात्र लोगों को भी मुआवजा वितरण कर दिया गया। इसमें एन‌एच‌आई के चार अधिकारियों की भूमिका सामने आई है।

Share This Article