इंटेलिजेंस आईजी का मोबाइल छीन भागे बाइक सवार.. सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल…

News Power Zone
2 Min Read

भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली के पास देर रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने इंटेलिजेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच और आसपास के पांच थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई, लेकिन देर रात तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।

घटना रविवार रात करीब 10 बजे उस वक्त हुई जब आईजी डॉ. आशीष (सूत्रों के अनुसार) पत्नी के साथ टहल रहे थे। तभी तीन बाइक सवार युवकों ने हमला कर उनका मोबाइल छीन लिया और कोलार गेस्ट हाउस तिराहे होते हुए चुनाभटी की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस ने फिलहाल सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। पीड़ित अधिकारी ने हबीबागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। क्राइम ब्रांच की टीमें और आसपास के थाने घटना के तमाम पहलुओं की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस वारदात ने राजधानी के उन हिस्सों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिन्हें हाई-सिक्योरिटी माना जाता है। स्थानीय नागरिक और सुरक्षा विशेषज्ञ उम्मीद कर रहे हैं कि त्वरित कार्रवाई और जांच के बाद अपराधियों का खुलासा होगा और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article