Korba Breaking: बाल संप्रेक्षण गृह से 4 अपचारी बालक फरार.. कलेक्टर ने दण्डाधिकारी जांच के दिए आदेश…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा, 01 सितंबर 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) कोरबा से चार अपचारी बालकों के फरार होने की घटना पर दण्डाधिकारी जांच के आदेश जारी किए हैं।

घटना 31 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 8:10 बजे हुई, जब बालक बाथरूम की वेंटिलेशन खिड़की तोड़कर संस्था परिसर से फरार हो गए।

इस संबंध में कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर कोरबा,  कौशल प्रसाद तेंदुलकर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें 30 दिनों के भीतर जांच पूरी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जांच के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

 

  • 1. घटना किन परिस्थितियों में घटित हुई?
  • 2. बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के क्या कारण थे?
  • 3. क्या फरार किशोरों को संस्था में दाखिले से पहले अथवा बाद में किसी प्रकार की शारीरिक यातना दी गई थी?
  • 4. घटना की सूचना कब और किसके द्वारा पुलिस को दी गई?
  • 5. अन्य कोई तथ्य जो जांच के दौरान आवश्यक पाए जाएं।
Share This Article