Zero Tolerance : ब्रेकिंग…! गरियाबंद में थाना प्रभारी निलंबित…SP ने की सख्त कार्रवाई…यहां देखें आदेश कॉपी

News Power Zone
1 Min Read
CG Cabinet

गरियाबंद, 21 अगस्त । Zero Tolerance : जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक (SP) निखिल राखेचा ने पाण्डुका थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

क्या है मामला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम के खिलाफ आम नागरिकों से अवैध रूप से पैसे के लेन-देन और अपने पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने की गंभीर शिकायतें मिली थीं। जांच के बाद आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर एसपी निखिल राखेचा ने यह कठोर निर्णय लिया।

कहां किया गया अटैच?

निलंबन के बाद जय प्रकाश नेताम को रक्षित केंद्र, गरियाबंद में अटैच कर दिया गया है। आगे की विभागीय जांच भी जारी है। इस कार्रवाई को जिले में पुलिस प्रशासन की जवाबदेही और अनुशासन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। एसपी निखिल राखेचा ने स्पष्ट किया है कि जनता के साथ विश्वासघात करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article