Kanwar Yatra : अमरकंटक में चौथी बार कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटेंगी पंडरिया विधायक भावना बोहरा

News Power Zone
2 Min Read

अमरकंटक, 03 जुलाई। Kanwar Yatra : आगामी 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहे सावन माह में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से हजारों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर अमरकंटक पहुंचेंगे। भगवान जलेश्वर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए यह कठिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार चौथे वर्ष नि:शुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है।

नि:शुल्क सेवा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक

मेला मैदान स्थान

नया नगर पालिका परिसर, अमरकंटक
नि:शुल्क सात्विक भोजन
ठहरने की व्यवस्था
स्नान, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं
प्रतिदिन भव्य महाआरती का आयोजन

संपर्क नंबर

कबीरधाम से जाने वाले श्रद्धालु 9755359004 और 9754462000 पर संपर्क कर सकते हैं।

विधायक भावना बोहरा का उद्देश्य

विधायक बोहरा ने कहा, “कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक नहीं, सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है। इस पुण्य कार्य में सेवा देना भोलेनाथ की सेवा जैसा सौभाग्य है।” उन्होंने बताया कि यह सेवा कार्य कबीरधाम जिले के भक्तों के सहयोग, आशीर्वाद और विश्वास से ही संभव हो पा रहा है।

सामाजिक योगदान भी उल्लेखनीय

भावना बोहरा न केवल धार्मिक आयोजनों में सक्रिय हैं, बल्कि, निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, 8 नि:शुल्क एंबुलेंस सेवाएं, छात्राओं के लिए बस सेवा, NEET/IIT/CGPSC की निःशुल्क कोचिंग जैसी स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को भी सक्रियता से संचालित कर रही हैं।

इस सेवा से कांवड़ यात्रियों को अमरकंटक में एक सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक अनुभव मिलेगा। हर दिन हजारों श्रद्धालु इस व्यवस्था का लाभ उठाएंगे और भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहेंगे।

TAGGED:
Share This Article