आक्रामक अंदाज में PCC चीफ: पटवारी सुसाइट को लेकर कहा बड़ी मछलियों बचाने छोटी मछलियों का शिकार कर रही सरकार

News Power Zone
2 Min Read
Deepak Baij

रायपुर। भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में निलंबित पटवारी के आत्महत्या करने के मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बैज ने कहा, इस मामले की CBI या ED से जांच करानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़ी मछलियों को बचाने के लिए छोटी मछलियों का शिकार कर रही है। मौत है या आत्महत्या ये जांच का विषय है, लेकिन उनके सुसाइड नोट से पता चलता है कि बड़े-बड़े अधिकारी और बीजेपी के नेता इस घटना में शामिल है। मामले की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए।

 

राशन कार्ड सत्यापन की समयावधि बढ़ाने की मांग
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने PDS के राशन कार्डों का kYc से लिंक करने का समय बढ़ाने की मांग सरकार से की है। बैज ने कहा, 30 लाख से अधिक राशन कार्ड धारियों का सत्यापन नहीं हो सका है। इस महीने में अंतिम 3 दिन में सभी कार्डधारियों का सत्यापन संभव नहीं है। राशन कार्ड सत्यापन की समयावधि बढ़ाया जाए, ताकि प्रदेश में कोई गरीब हितग्राही राशन से वंचित न हो.

मानसून सत्र में कानून व्यवस्था, रेत खनन पर सरकार को घेरेंगे
विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा. इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, कानून व्यवस्था, पेड़ों की कटाई, रेत खनन जैसे मुद्दों को सदन में उठाएंगे। इस मामले को लेकर कांग्रेस फिर से सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ेगी। मानसून सत्र के दौरान सरकार को घेरेंगे।

Share This Article