Korba: रफ्तार का कहर!  मवेशी से टकराई बाइक एक परिवार के तीन लोगो की मौत..गांव पसरा मातम…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र में देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मानिकपुर चौकी के पास दादर गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकरा गई। मृतकों की पहचान रामायण, सादराम और सुख सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार देर रात को, तीन व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर कोटमेर रामपुर से अपने कोरबा के गांव दादर लौट रहे थे। ये लोग कोटमेर अपने रिश्तेदार के घर आयोजित भोज में गए थे। जहां से लौटते समय सरदुकला के पास रास्ते में अचानक एक मवेशी सामने आ गया, जिससे बाइक की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

.मौके पर दो की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामायण और सादराम की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति, सुख सिंह, को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। तीनों मजदूरी का काम करते थे और एक ही परिवार से थे।

Share This Article