अभिनेत्री के साथ ट्रेन में लूटपाट की कोशिश, बदमाशों ने मारा मुक्का… एक्ट्रेस ने शेयर किया

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। रीवां से बिलासपुर की यात्रा कर रही छत्तीसगढ़ी फिल्म की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ ट्रेन में लूटपाट की कोशिश की गई। घटना कटनी के पास आउटर में ट्रैन के रुकने के दौरान हुआ । पीड़िता ने बताया कि लुटेरा नकाबपोश था। आरोपी ने उसका पर्स और मोबाइल छीनने का प्रयास किया ।

 

इसकी जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर दी । उन्होंने रेलवे पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। अभिनेत्री ज्योत्सना ने साहस का परिचय देते हुआ लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। लेकिन वह मुक्का मारकर मौके से फरार हो गया। इसकी शिकायत रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर की गई।

Share This Article