Korba: स्कूटी रोककर महिला से छेड़छाड़..किया भद्दा कमेंट्स पास , VDO वायरल होते ही पुलिस ने मनचले युवक को ऐसे सिखाया सबक…

News Power Zone
2 Min Read

                    प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरबा । स्कूटी महिला को छेड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद “शब्दबाण” चलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है।महिला पर गंदी नियत से कमेंट्स करने वाले युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बता दें कि पीडिता अपने परिवार के साथ बीते शनिवार को राजगामार चौकी मेंआकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11जून को कोरबा से अपने स्कूटी से अकेली घर राजगामार आ रही थी। इसी दौरान डुमरडीह पुल के आगे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से तेज गति से चलाकर स्कूटी के सामने लाकर खड़ा कर अश्लील हरकत करते हुए भद्दा कमेंट्स करेने लगा ।जिसका पीड़िता ने वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया मे वायरल हो गया। पीडिता आपने परिजनो को घटना की जानकारी दी। परिजन घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराया । वायरल वीडियो को कोरबा पुलिस शीघ्र ही गंभीरता से लेते हुए वायरल वीडियो के मोटरसाइकिल CG12AL1249 व वीडियोज के व्यक्ति मो• सा• मालिक (चालक)● राजकुमार राठिया पिता उजित राठिया उम्र 24 साल पता घोटमार थाना करतला जिला कोरबा छ०ग० की पता तलाश कर शीघ्र ही हिरासत मे लेते हुए रजगामार मे पंजीबद अपराध धारा 75 (2),78(2),79 बीएनएस मे आरोपी राजकुमार राठिया को गिरफ्तार किया गया व मोटरसाइकिल क्रमांक CG12AL1249 के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 183(1), 196(2) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल को अपराध मे जप्त किया।गिरफ्तार आरोपी को रिमाण्ड मे न्यायालय प्रस्तुत किया जा कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिलाओ का सम्मान करें, महिलाओं एवं छात्रों के व्दारा छेडछाड की शिकायत करती है तो परिजन सुने और इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना में दे। कोरबा शहर के जन जीवन चाल-चलन मे व्यवहारिकता लाते हुए कोरबा शहर का नाम अच्छे कार्यो मे रोशन करें।

Share This Article