CG Crime: फरार ब्राउन शुगर सप्लायर महिला नागपुर से गिरफ्तार, मोहन नगर पुलिस को मिली कामयाबी

News Power Zone
1 Min Read

CG Crime: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की मोहन नगर थाना पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रही महिला ब्राउन शुगर सप्लायर चित्रा मनोज रहांगडाले उर्फ चित्रा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime: बता दें इसी मामले में देवेंद्र विश्वकर्मा, करण रंगारी और सोहेल सोलंकी उर्फ राजा को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपिया फरार चल रही थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.5 ग्राम ब्राउन शुगर, 5 रुपए नकद, और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। चित्रा को नागपुर के ईतवारी रेलवे स्टेशन क्षेत्र, शांति नगर थाना अंतर्गत शाद अस्पताल के सामने से गिरफ्तार किया गया।

Share This Article