Kobra : PM आवास योजना में अनियमितता, 8 ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन पर रोक

News Power Zone
2 Min Read
CG Political News

कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत करतला अंतर्गत 8 ग्राम पंचायत सचिवों के मई माह का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्यवाही जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई है।

सीईओ ने विगत दिवस जनपद पंचायत करतला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ग्राम सचिवों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान 15 प्रतिशत से भी कम प्रगति दर्ज करने वाले सचिवों पर नाराजगी जाहिर की गई। सीईओ ने उपसंचालक पंचायत को पत्र जारी कर संबंधित सचिवों के माह मई 2025 के वेतन आहरण पर रोक लगाने और कार्रवाई की सूचना शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

इन सचिवों के वेतन आहरण पर लगी रोक

वेतन आहरण पर रोक लगाए गए सचिवों में पुरुषोत्तम राठिया ग्राम पंचायत पिड़िया, सिया राम यादव ग्राम पंचायत बांधापाली , कुलदीप कुमार ग्राम पंचायत खुंटाकुड़ा , मोहम्मद शरीफ ग्राम पंचायत मुकुंदपुर , सिया राम यादव ग्राम पंचायत बोतली , हरिशंकर पटेल ग्राम पंचायत पठियापाल किशोर कुमार राठिया ग्राम पंचायत करतला, रूप सिंह पटेल ग्राम पंचायत डोंगाआमा शामिल हैं।

सीईओ ने कहा शासन की महत्वाकांक्षी योजना पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सीईओ ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर पात्र ग्रामीण को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना की प्रगति में शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यान्वयन में गति लाएं और जवाबदेही तय करें।

Share This Article