KORBA BREAKING: DMF घोटाले में एसीबी/EOW की बड़ी कार्रवाई, भरोसा राम ,राधेश्याम मिर्झा सहित चार गिरफ्तार…

News Power Zone
1 Min Read

Raipur. रायपुर। राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बहुचर्चित डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) घोटाले में आज 9 मई 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तत्कालीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों की गिरफ्तारी ब्यूरो के अपराध क्रमांक 02/2024 के तहत की गई है, जिसमें विस्तृत विवेचना के बाद पर्याप्त साक्ष्य सामने आए। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 13 मई 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:

भरोसा राम ठाकुर – तत्कालीन नोडल अधिकारी, डीएमएफटी, जिला कोरबा
भूनेश्वर सिंह राज – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा
राधेश्याम मिर्झा – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा
वीरेंद्र कुमार राठौर – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा
सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों पर डीएमएफ फंड में वित्तीय अनियमितताओं, कदाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप हैं। मामले की जांच अभी भी जारी है, और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article