Korba: शर्मा और मजाहिर गिरफ्तार.. फर्म बनाकर कर रहे थे ठगी का काम…

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर । ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रेंज साइबर पुलिस ने मोवा थाने पुलिस के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इंद्रमोहन सिंघल (70) निवासी अशोका रतन ने कुछ माह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से फर्जी ऐप इंस्टॉल कराकर, छद्म मुनाफा दिखाकर 31 लाख रुपए की ठगी हुई थी।

 

मोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपा था। इस जांच में मज़ाहिर और नीतीश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मज़ाहिर ने मौदहापारा में आदर्श ट्रेडर्स के नाम से फर्जी फर्म बनाकर बंधन बैंक में करंट बैंक अकाउंट खुलवा उसमें ठगी की रकम जमा करवाता था। नीतीश शर्मा कमीशन लेकर बैंक खातों में जमा राशि का आहरण करने का कार्य करता था। इन दोनों के बैंक खातों के विरुद्ध 22 अलग-अलग थाना, साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी

1 मोहम्मद मज़ाहिर हुसैन 43 पता 16/408 तात्या पारा रायपुर

 

2 नीतीश शर्मा 28 जगन्नाथ हार्डवेयर के पास, भगत सिंह वार्ड, दीपका कोरबा।

Share This Article