CG News : चलती कार की छत पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्तार…

News Power Zone
2 Min Read

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

CG News : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में चलती कार की छत पर सिगरेट पीते हुए स्टंटबाजी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। सिविल लाइन थाना और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर मोटर वाहन अधिनियम और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही, 5300 रुपये का जुर्माना वसूलकर उनके परिजनों को कड़ी समझाइश दी गई।

 

CG News : दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवक काले रंग की कार क्रमांक सीजी 10 बीक्यू 0007 की छत पर चढ़कर सिगरेट का धुआं उड़ाते और खतरनाक स्टंट करते नजर आए। यह घटना अग्रसेन चौक के पास की थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

 

CG News : पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को थाने बुलाकर यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी। ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसी खतरनाक हरकतों से बचा जाए, क्योंकि यह न केवल स्वयं के लिए जोखिम भरा है, बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डालता है।

Share This Article