cg Weather Update: छत्तीसगढ़ में लू का यलो अलर्ट, रायपुर बिलासपुर में तापमान 44 डिग्री के पार निकला, जानें अपने शहर का हाल

News Power Zone
2 Min Read

Cg Weather Update: रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी शुरु हो गई है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिनों तक दिन के तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 43.8 डिग्री रहा। जबकि रायपुर में पारा 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

Cg Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में गुरुवार दिन का तापमान 44 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा। बुधवार को पारा 43.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा है। राजधानी रायपुर में माना एयरपोर्ट इलाके सबसे ज्यादा गर्म रहा।

Cg Weather Update: सरगुजा में पारा 40 डिग्री के पार

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग के जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। वहीं संभाग के एक दो जिलों में लू चलने की संभावना है। बुधवार को अंबिकापुर में दिन का तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया।

 

Cg Weather Update: बस्तर संभाग के जिलों में गर्मी का ज्यादा असर नहीं है। बुधवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य संभागों के मुकाबले बस्तर संभाग के जिलों में गर्मी से थोड़ी राहत है। वहीं आज से यहां भी ता

Share This Article