सीजी न्यूज: सरायपाली के लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, लाज संचालक गिरफ्तार

News Power Zone
1 Min Read

बसना। छत्तीसगढ़ के बसना जिले के सरायपाली के लॉज में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर लाज संचालक अंकित पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सहयोगी संचालक संतोष दास फरार होने में कामयाब रहा। दोनों आरोपियों के उपर पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

 

मुखबिर के जरिये लॉज में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने अपनी टीम के दबिश दी। जहां होटल पहुंचते ही पुलिस ने देखा कि, युवती के साथ गलत काम किया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने लाज संचालक अंकित पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सहयोगी संचालक संतोष दास फरार होने में कामयाब रहा। बताया जाता है कि, लंबे समय से लॉज मे देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था।

Share This Article