Korba: काले हीरे के लुटेरे गैंग पर GM और पुलिस का वरदहस्त..पाली कांड में शहर से इनका भी जुड़ा नाम…

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। एसईसीएल का कोयला खदान लूट का पर्याय हो गया है। खदान के भीतर हुए हत्या के बाद जनमानस के मन मे प्रश्न उठने लगा है कि बुडबुड खदान से काले हीरे के लुटेरो पर आखिर एसईसीएल के एरिया मैनेजर और पुलिस मेहरबान क्यों थे..? सूत्रधार की माने तो कोयले की ऊपरी कमाई में शहर के शख्स का भी नाम है। हालांकि उनके नाम को लेकर गोपनीयता बरती जा रही है।

 

बता दें कि एसईसीएल के पाली के बुडबुड खदान में लंबे समय से कोयला तस्करो का साम्राज्य चल रहा है। अवैध कोयले की तस्करी के लिए खदान के भीतर कई बार हिंसक झड़प हो चुकी है। पूर्व में इसी परिप्रेक्ष्य में 26 फरवरी 2022 को रोशन ठाकुर के ग्रुप के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर पुलिस ने 11 मार्च 2022 को एफआईआर दर्ज की गई। यही नही भुविस्थापित संघ के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। तब से विवाद शुरू होने और कोयला लूटने की जंग में शुक्रवार को रोहित जायसवाल को जान गंवाना पड़ा है।

 

एसईसीएल से कोयला चोरी  का पहले भी वायरल हो चुका है वीडियो

बता दें कि पूर्ववर्तीय सरकार में वर्तमान वित्त मंत्री ने एक वीडियो ट्वीट किया था। जिसमे देखा जा सकता है कि कोयला खदान में महिलाओं समेत सैकड़ों लोग कोयले की खुदाई कर रहे  और उसे बोरे में भरकर सिर पर लादकर ले जा रहे थे। वीडियो में खदान क्षेत्र में ट्रक और जेसीबी को भी देखा जा सकता है। वीडियो में कोयला ले जाते लोगों को रोकने के लिए कोई भी मौजूद नहीं था।

SECL अधिकारी पर भी गंभीर आरोप

मृतक के भाई के बयान और जांच में खुलासा हुआ है कि SECL के सब एरिया मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौहान का नाम भी इस मामले में शामिल है। आरोप है कि वह कोयला हेराफेरी में शामिल थे और इसी विवाद के चलते हिंसा भड़की।

Share This Article