कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी ने वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद कृपा राम साहू को नेताप्रतिपक्ष बनाया है। जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने नियुक्त पत्र जारी कर शुभकामना दी है।

बता दें कि शहर की सत्ता पर भाजपा को मिले बंपर जनादेश के बाद कांग्रेस ने अपना नेताप्रतिपक्ष का चयन कर लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें शुभकामना दी है।












