कोरबा। जिले के ग्राम लैंगी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विधवा महिला की खून से सनी लाश निर्माणाधीन मकान में बरामद हुई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय कंचन बाई के रूप में हुई है, जो बीते एक महीने से मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रही थी। पुलिस इस मामले को हत्या मानकर जांच में जुट गई है, क्योंकि मृतका के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।












