अंक राशिफल 26 जनवरी 2025 

मूलांक 1 वालों का आज मन परेशान रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर मन में निराशा व असंतोष के भाव हो सकते हैं। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वाणी में मधुरता तो रहेगी, लेकिन मन अशांत रहेगा। धैर्य के काम लें। नौकरी के लिए परीक्षा व इंटरव्यू आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। अपनों का साथ होगा।

मूलांक 3 वालों का आज अशांत रहेगा। लव लाइफ में बेकार के गुस्से से बचें। बातचीत में भी बैलेंस बनाकर रहें। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। पिता के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें।

मूलांक 4 वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। किसी करीबी के सहयोग से व्यापार में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मूलांक 6 वालों का आज मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे। हालांकि खर्च अच्छे कार्यों में होंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की के अवसरों की प्राप्ति होगी, लेकिन कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 7 वाले आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों पर कंट्रोल रखें।

मूलांक 8 वालों का आज मन अशांत रहेगा। अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। वाणी के प्रभाव से कारोबार बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए अच्छा समय रहेगा।

मूलांक 9 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लिखने-पढ़ने के कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार का विस्तार होगा।