अंक राशिफल 25 जनवरी 2025

मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 2 वालों को यात्रा का मौका मिलेगा। नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी चाकरी में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें।

मूलांक 3 वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में व्यस्तता रह सकती है। आर्थिक लाभ में कमी आ सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मूलांक 4 वालों के लिए आज लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। हालांकि कुछ जातकों का स्थान परिवर्तन हो सकता है।

मूलांक 5 वालों को आज जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। बेकार के गुस्से से बचें। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। आय का कुछ भाग आज दान भी कर सकते हैं। माता की सेहत में सुधार होगा। कारोबार में भी सुधार होगा। धन की स्थिति में भी सुधार होगा।

मूलांक 6 वालों का शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान के साथ व स्वास्थ्य पर नजर रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आज मुलाकात हो सकती है।

मूलांक 7 वालों का मन प्रसन्न तो रहेगा लेकिन अज्ञात भय सताएगा। बातचीत में बैलेंस बनाए रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है। रोजी-रोजगार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी।

मूलांक 8 वालों का आज मन अशांत रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आज सेहत पर नजर रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है।

मूलांक 9 वाले किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है।