CG Breaking : चुनाव के चलते स्थगित हुई विभागीय परीक्षा, आदेश जारी

Desk Reporter
1 Min Read
Housing Board

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होने जा रहा है। इसके मद्देनजर राज्य शासन द्वारा आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा स्थगित कर दी है। इस संबंध में गृह विभाग विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ मंत्रालय से आदेश जारी हुआ है।

परीक्षा का आयोजन सोमवार 27 जनवरी, 2025 से सोमवार 03 फरवरी 2025 तक आयोजित होना था। विभागीय परीक्षा का आयोजन नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के समाप्त होने के पश्चात् किया जाएगा। जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी।

Share This Article