अंक राशिफल 23 जनवरी 2025 

मूलांक 1 वालों को आज कई मौके मिलेंगे। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। यात्रा के योग बनेंगे। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित नजर आएंगे। नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। नई चीजों को एक्सप्लोर करने का उत्तम दिन है।

मूलांक 2 वालों के लिए अवसरों से भरपूर दिन रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए खास दिन है। अगर आप करियर में बदलाव चाहते हैं, तो आज इस पर विचार कर सकते हैं। बदलाव के लिए तैयार रहें।अपने अंतर्मन पर भरोसा करें और सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लें।

मूलांक 3 वालों के लिए अच्छा दिन है, आज आपकी अच्छे लोगों के साथ नजदीकी बढ़ेगी, लेकिन अपनी हर बात तुरंत किसी से शेयर न करें। हर कोई आपके भलाई के बारे में नहीं सोच सकता है। इससे गलतफहमी भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें। ऐसे लोगों के साथ रहें, जो आपको पॉजिटिव और खुश रखने में मदद करते हैं।

मूलांक 4 वालों को अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए और आराम करने के लिए समय निकालना चाहिए। आज आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। निरंतर प्रयास करते रहें। फैमिली और दोस्तों के साथ टाइम बिताएं और ऑफिस मैनेजमेंट में भी अपनी इमेज बनाकर रखें। इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मूलांक 5 वालों के लिए चुनौती भरा दिन हो सकता है। आपको कुछ कार्यों को पूरा करने में कठिनाई महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं। शांत रहने की कोशिश करें और जल्दबाजी में कोई काम न करें। खुद पर भरोसा रखें। अपने आत्मविश्वास से हर समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे।

मूलांक 6 वालों के जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। करियर को सही दिशा मिलेगी और सफलता प्राप्ति में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। रिलेशनशिप की दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। आज का दिन अपने रिश्तों को मजबूत बनाने और आपसी समझ बढ़ाने का है।

मूलांक 7 वालों के सभी कार्य सफल होंगे, लेकिन करियर से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। समझदारी और होशियारी से आप हर कठिनाई को पार कर सकते हैं। आज आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना चाहिए और चीजों को एक नए दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करना चाहिए।

मूलांक 8 के लोगों को आज टैलेंट का प्रदर्शन करने के कई मौके मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। कड़ी मेहनत और लगन के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। धीरे-धीरे तरक्की की राह की बाधाएं समाप्त होने लगेंगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

मूलांक 9 वालों की आज अपने विचारों और फीलिंग्स को व्यक्त करने की गहरी इच्छा होगी। आज आपको नए लोगों को तलाशने और कनेक्शन बनाने के खास मौके मिल सकते हैं। अपनी फीलिंग्स को प्रियजन या अजनबी से ही शेयर करने पर आपका तनाव कम होगा। रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें और बातचीत के जरिए समस्या को सुलझाएं।