अंक राशिफल 22 जनवरी 2025 

मूलांक 1 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मूलांक 2 वाले आत्म संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मूलांक 3 वालों का मन अशांत रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कुछ सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी।

मूलांक 4 वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

मूलांक 5 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे, परंतु अति उत्साहित होने से बचें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 6 वालों की वाणी में मधुरता तो रहेगी, परंतु मन अशांत रहेगा। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सा पर खर्च बढ़ेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी।

मूलांक 7 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मूलांक 8 वालों का मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।

मूलांक 9 वालों का मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आय में भी वृद्धि होगी।