Uncategorized

Korba: कॉफी हाउस के पास स्कूटी को कार चालक ने ठोका..स्कूटी में सवार महिला व 3 वर्ष का बच्चा घयाल, कार चालक की जमकर धुनाई…

कोरबा।शहर के ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार में कार चला रहे युवक ने सामने जा रही स्कूटी को ठोकर मार दी। इससे महिला व बच्चे सड़क पर उछलकर घायल हो गए। घटना शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे ट्रांसपोर्टनगर में कॉफी हाउस के सामने वाली गली की है। यहां पर एक महिला अपने 3 वर्षीय बच्चे को स्कूटी में बिठाकर जा रही थी।

इस दौरान सामने से आ रही कार के चालक द्वारा स्कूटी को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार महिला व उसका बच्चा वाहन से दूर सड़क पर फेंका गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों व कर्मचारियों ने महिला और बच्चे को संभाला। दुर्घटना पास ही एक दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ तौर पर कार चालक के तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से घटना होने का पता चल रहा है।

Related Articles

Back to top button