अंक राशिफल 19 जनवरी 

मूलांक 1 वालों के लिए शुभ दिन है। आज आपको प्रपोजल मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से रूके हुए कार्य चल पड़ेंगे। लोगों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मूलांक 2 वालों के व्यापार में मुनाफा होगा। रूके हुए कार्य चल पड़ेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रिश्ते मधुर होंगे। प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी। परिजनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

मूलांक 3 वालों के लिए शुभ दिन है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों के आशाजनक परिणाम मिलेंगे। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी।

मूलांक 4 वालों में आज आत्मविश्वास भरपूर होगा। मन शांत रहेगा। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। करियर-बिजनेस में किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आकर्षण के क्रेंद बने रहेंगे। जीवन में अनुशासन और निरंतरता बनाए रखें।

मूलांक 5 के जातकों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। दोस्तों के मदद से धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। करियर-बिजनेस में खूब तरक्की करेंगे। कार्यों के आशाजनक परिणाम मिलेंगे। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता होगी। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।

मूलांक 6 वालों के लिए सामान्य दिन है। कार्यों के मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। नई स्किल सीखें। इससे करियर में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रियजनों का सपोर्ट मिलेगा। आलस्य से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

मूलांक 7 वालों के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यों के इच्छानुसार सफलता प्राप्त करने के चांस हैं। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगी। आपकी ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। सफलता प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सकारात्मक परिणाम देंगे।

मूलांक 8 वालों के लिए सामान्य दिन है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह पर ध्यान दें। सकारात्मक रवैया रखें और क्रोध से बचें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। क्रोधवश जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आज आपको फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। आपके स्वभाव और बर्ताव का लोगों पर गहरा प्रभाव रहेगा। इससे प्रोफेशनल लाइफ में रिश्ते अच्छे होंगे।

मूलांक 9 वाले आज ऊर्जावान बने रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। लक्ष्यों पर सफलता हासिल करेंगे। रिश्तों में स्पष्टता आएगी। रिश्तों में मिठास आएगी। प्रोफेशनल लाइफ में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। भावुकता से बचें और इमोशनल होकर कोई फैसला न लें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन का लेन-देन होशियारी से करें।